टेरेसा (स्पेन) :युवा फॉरवर्ड लालरेमसियामी का मानना है कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने विश्व कप में अपने निराशाजनक अभियान से सबक सीखा है और टीम बîमघम में आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में नयी शुरुआत करने की कोशिश करेगी। भारतीय महिला टीम विश्व कप में निराशाजनक नौवें स्थान पर रही थी। भारत ने इंग्लैंड और चीन के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेला लेकिन पूल चरण में टीम न्यूजीलैंड से 3-4 से हार गयी थी।

लालरेमसियामी विश्व कप के सभी छह मैचों का हिस्सा थीं, उन्होंने कहा, ”हम नतीजे से निराश हैं। मुझे लगता है कि हम बेहतर कर सकते थे, लेकिन अंत में, आपको स्वीकार कर आगे बढ़ना होता है और अभियान से सकारात्मक चीजों पर ध्यान लगाना होता है। हम अपनी गलतियों पर काम करेंगे और राष्ट्रमंडल खेलों में नयी शुरूआत करेंगे। उन्होंने कहा, ”व्यक्तिगत रूप से, मैं गोल करने के कई मौके बना सकती थी। लेकिन यह योजना के अनुसार नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ”जैसा कि मैंने कहा कि हम अभियान से सकारात्मक चीजें देख रहे हैं, अपनी गलतियों से सीख रहे हैं और अपने खेल में सुधार कर रहे हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *