मुंबई : भारतीय रेसर जेहान दारुवाला अगले सप्ताह पुर्तगाल में पोर्टिमाओ ट्रैक पर पूर्व चैंपियन मैक्लारेन के साथ दो दिन के अपने दूसरे फार्मूला वन टेस्ट में हिस्सा लेंगे। ये टेस्ट 18 और 19 जुलाई को होंगे जिसमें जेहान एक बार फिर 2021 की रेस विजेता एमसीएल 35 एम को ड्राइव करेंगे। यह इंडिकार स्टार कोल्टोन हर्ता और मैक्लारेन टेस्ट एंड डेवलपमेंट ड्राइवर विल स्टीवंस के इस सप्ताह कार को दौड़ाने के कुछ समय बाद ही होगा।
जेहान ने पिछले महीने ब्रिटिश टीम के साथ अपने पहले फार्मूला वन टेस्ट मुकाबले के दौरान सिल्वरस्टोन पर 130 लैप पूरे किये थे और इस दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस से प्रभावित किया था कि किस तरह वह एॅफ़ 1 मशीनरी से अभ्यस्त हो जाते हैं, उनका फीडबैक और उनकी इंजीनियर्स से जानकारी जुटाने की क्षमता।
अगले सप्ताह पोर्टिमाओ में, फार्मूला वन कार में दूसरी बार, जेहान को मजबूत मुकाबले पर तैयारी करने में मदद मिलेगी और इससे वह इस खेल के सर्वोच्च स्तर में उतरने वाला तीसरा भारतीय बनने के लिए तैयार होंगे। जेहान मौजूदा समय में फीडर सीरीज फार्मूला 2 में हिस्सा लेते हैं और वह रेड बुल जूनियर टीम का हिस्सा हैं । वह अब फार्मूला वन सुपरलाइसेन्स के लिए योग्य हैं। उन्होंने पिछले वर्ष एॅफ़ वन कार में वांछित अंक और माइलेज दोनों हासिल किया था। पोर्टिमाओ टेस्ट, सिल्वरस्टोन मुकाबले की तरह, मैक्लारेन टेस्टिग प्रीवियस कार (टीपीसी) प्रोग्राम का हिस्सा है, जो टीम युवा और उभरते ड्राइवरों को जांचने के लिए चलाती है।
मुम्बई फालकन्स, जो जेहान की फार्मूला 2 खिताब की दावेदारी को सपोर्ट करती है, ने कहा , ”दूसरा मैक्लारेन टेस्ट जेहान की फार्मूला वन की यात्रा की दिशा में एक और मील का पत्थर है। उन्होंने सिल्वरस्टोन में अपने फार्मूला वन पदार्पण में प्रभावित किया था और हमें विश्वास है कि अपने सेकंड टेस्ट से जेहान यह साबित करना जारी रखेंगे कि वह ग्रां प्री ग्रिड के लिए बने है। यह भारतीय मोटरस्पोट््र्स के लिए सही मायनों में गौरव का क्षण है और .खास तौर पर हमारे लिए।
हमारा मिशन सर्वश्रेष्ठ भारतीय मोटरस्पोट््र्स प्रतिभा को दुनिया को दिखाना है और हमें जेहान का समर्थन करने का गर्व है क्योंकि वह एॅफ़ वन में रेस करने वाला तीसरा भारतीय बनने का अपना सपना पूरा करने जा रहे हैं।” जेहान ने कहा , ”मेरा फार्मूला वन मशीनरी का पहला टेस्ट असली था और मैं पोर्टिमाओ में फिर से कार में उतरने का इन्तजार नहीं कर सकता। मैं सिल्वरस्टोन टेस्ट में काफी आत्मविश्वास के साथ आया हूं, ड्राइविग और शारीरिक नजरिये दोनों पहलू से मैंने अच्छा किया है और दोनों रेस दूरी को बिना किसी परेशानी के पूरा किया है। मेरा सपना हमेशा फार्मूला वन में रेस करने का रहा है और यह टेस्ट सिल्वरस्टोन में मैंने जो हासिल किया है उसे साबित करेगा। मैं यह मौका देने और मुझे आगे बढ़ने में समर्थन देने के लिए रेड बुल और मैक्लारेन दोनों का शुक्रगुजार हूं ढ्ढ
