“आस्था को सेवा और स्वच्छता में परिणित करने की अपील”

” गंगा तट की सफाई कर “स्वच्छता ही सेवा है ” का दिया संदेश “

हिंदुओं की आस्था को सेवा और स्वच्छता में परिणित करने के उद्देश्य से नमामि गंगे ने केदार घाट स्थित गौरी केदारेश्वर मंदिर में सफाई की । रविवार को केदार घाट स्थित गंगा किनारे बाबा की कचहरी के साथ ही संपूर्ण परिसर की साफ सफाई की गई । सावन के सोमवार के एक दिन पूर्व स्वयं सेवकों ने श्रमदान कर मंदिर प्रांगण सहित केदार घाट की सीढ़ियों को भी चमकाया । गंगा तलहटी से प्रदूषित कर रही अनेकों सामग्रियों को निकाल कर कूड़ेदान तक पहुंचाया । सनातनी संस्कृति के केंद्र रहे शिवालयों की स्वच्छता व संरक्षण का संदेश दिया । संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में श्रमदान के पूर्व टीम के सदस्यों ने समृद्धिशाली, आत्मनिर्भर व आरोग्य भारत की कामना से भगवान गौरी केदारेश्वर की आरती उतारी। बाबा केदारनाथ का गंगाभिषेक करके निर्मलीकरण की प्रार्थना की । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि पुरातन काशी नगरी सनातनी संस्कृति का केंद्र रही है । हिंदुओं की अटूट आस्था को सेवा और स्वच्छता में परिणित करके शिवालयों का संरक्षण किया जा सकता है । आम जनमानस से अपील है कि स्वच्छता ही सेवा है के मंत्र को अपने आचरण में शामिल करें । आयोजन में प्रमुख रुप से काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, महानगर सहसंयोजक बीना गुप्ता, सुषमा जायसवाल, नगीना पांडेय, संगीता मिश्रा, सुनीता देवी सरस्वती मिश्रा, काजल चंदानी लविश चंदानी, शिव साहनी आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *