वाराणसी। ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग के जलाभिषेक और पूजा को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद चार दिनों से अनशन पर हैं। अनशन के चौथे दिन उन्होंने एक बड़ा ऐलान भी कर दिया। उन्होंने कहा कि अब वे धर्म सेना का गठन करेंगे।

उन्होंने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि न्यायालय के आदेश का हवाला देकर मुझे अब तक ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग की राग भोग पूजा की अनुमति नहीं दी गई। न्यायालय का कोई आदेश अब तक मुझे प्रशासन ने नहीं दिखाया। उन्हें प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि न्यायालय के आदेश की अवहेलना की जा रही है ।।
उच्चतम न्यायालय का आदेश है कि शिवलिंग का यथा उचित संरक्षित किया जाए। इसकी उचित विधि पूजा है, पर प्रशासन शिवलिंग का संरक्षण यथोउचित तरीके से नहीं कर रहा।

जिला प्रशासन को देंगे न्यायालय की अवमानना का नोटिस

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि सिर्फ ताला लगा देने और पूजा करने से रोक लगाने को संरक्षण करना नहीं कहा जाता। जिला प्रशासन वाराणसी सिर्फ मुस्लिम पक्षकारों से बात कर उनके नमाज की व्यवस्था करा रहा है, पर हिन्दू पक्षकारों से वो बात नहीं किया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है ।
जरूरत पड़ने पर करेंगे परम धर्म सेना का गठन

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि अगर प्रशासन ने हमारे दिये गए नोटिस का जवाब नहीं दिया तो जरुरत पड़ने पर वे खुद उच्चतम न्यायालय में वाराणसी जिला प्रशासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे। अविमुक्तेश्वरानंद ने बनारस में प्रतिकार यात्रा की याद दिलाते हुए कहा कि सरकार अगर बातों को नहीं मानी तो धर्म सेना का निर्माण किया जाएगा और 11 लाख सैनिकों को बुलाकर आंदोलन को भव्य रूप देंगे। कहा कि अखिलेश सरकार में प्रतिकार यात्रा के वक्त जब मेरे आह्वान पर 5 लाख लोग इकट्ठा हुए थे तो, इस बार 11 लाख लोग आएंगे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *