मास्को : रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि यूक्रेन और मोल्दोवा को यूरोपीय संघ के उम्मीदवार का दर्जा देना रूस के खिलाफ भू-राजनीतिक चाल का हिस्सा है। उल्लेखनीय है कि यूरोपीय संघ के राष्ट्राध्यक्षों और सरकार ने 23 जून को यूक्रेन तथा मोल्दोवा को यूई के उम्मीदवार का दर्जा देने को मंजूरी दी थी। उम्मीदवार देशों द्बारा यूरोपीय आयोग द्बारा तैयार की गई शर्तों को पूरा करने के बाद यूरोपीय परिषद आगे कदम उठाएगी।

श्री लावरोव ने इज़वेस्टिया अखबार को दिए साक्षात्कार में कहा, यूरोपी संघ के उम्मीदवार के तौर पर यूक्रेन तथा मोल्दोवा को उम्मीदवार बनाया जाना रूस के खिलाफ भू-राजनीतिक चाल का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन द्बारा प्रस्तावित यूरोपीय राजनीतिक समुदाय में कोई वित्तीय या आर्थिक लाभ नहीं होगा, लेकिन यूरोपीय संघ रूस को छोड़कर, आइसलैंड से यूक्रेन तक सभी देशों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित करेगा और ईयू के रूस विरोधी कार्रवाई के लिए एकजुटता दिखाने की मांग करेगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *