कोलंबो | श्रीलंका की संसद के पास सड़क पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस से चोरी किए गए आंसू गैस के 50कनस्तरों के साथ 31 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। डेली मिरर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने 13 जुलाई को पोलडुवा जंक्शन पर आंसू गैस के कनस्तर ले जा रहे पुलिस के एक तिपहिया वाहन पर हमला किया था, जिसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
घटना के समय वाहन संसद की ओर बढरहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की कोशिश कर रही पुलिस और सेना के लिए आंसू गैस के लिए गोले लेकर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने वाहन में सवार कई पुलिसकर्मियों पर हमला किया और कनस्तरों को चुरा लिया। इस सिलसिले में रविवार को एक राजमिस्त्री को बोरेला में स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया और पुलिस ने उसके पास से 50कनस्तर बरामद किए।
