न्यूयॉर्क (अमेरिका) : भारतीय मूल के 27 वर्षीय व्यक्ति को कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) मुहैया कराने का झूठा वादा कर 20 लाख डॉलर की फर्जी योजना चलाने और उन्हें धोखा देने के आरोप में करीब चार साल जेल की सजा सुनाई गई है। न्यूजर्सी के मोंटगोमरी के गौरवजीत ‘राज सिह ने पहले यूएस डिस्टि्रक्ट कोर्ट के जज पीटर शेरिडन के समक्ष अपना जुर्म कबूल किया था। अमेरिकी अटॉर्नी फिलिप सेलिगर ने बृहस्पतिवार को कहा कि शेरिडन ने बुधवार को ट्रेंटन संघीय अदालत में सिह को 46 महीने की सजा सुनाई।

मामले में दायर दस्तावेजों और अदालत में दिए गए बयानों के अनुसार, मई 2020 से कोविड-19 महामारी के दौरान सिह ने धोखाधड़ी कर एक योजना के जरिए 10 पीड़ितों से 20 लाख डॉलर से अधिक की रकम जुटाई। सिह ने लोगों को निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) देने का वादा करके उनसे धन लिया और फिर रकम मिलने के बाद पीड़ितों को उपकरण नहीं दिए। सिह ने पीपीई किट और अन्य चिकित्सा सामग्री के लिए लोगों से प्राप्त धन का इस्तेमाल निजी खर्च में किया। जेल की सजा के अलावा, न्यायाधीश शेरिडन ने सिह को रिहाई के बाद तीन साल तक निगरानी में रखे जाने का भी आदेश दिया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *