वाशिगटन : अमेरिका के चीन एवं रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन एशिया और अफ्रीका की यात्रा करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय शुक्रवार को यह जानकारी दी। ब्लिंकन दोनों महाद्बीपों की पांच-दिवसीय यात्रा अगले सप्ताह कंबोडिया से आरंभ करेंगे, जहां वह दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्रीय सुरक्षा मंच की बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान चीनी और रूसी विदेश मंत्रियों के भी मौजूद रहने की संभावना है। बहरहाल, इस बात का तत्काल संकेत नहीं मिला है कि क्या ब्लिंकन उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे या नहीं।

इसके बाद ब्लिंकन फिलीपीन, दक्षिण अफ्रीका, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और रवांडा जाएंगे। ब्लिंकन ने शुक्रवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से फोन पर बात कर रूस में हिरासत में लिये गए दो अमेरिकियों की रिहाई से संबंधित अमेरिका की पेशकश को स्वीकार करने का आग्रह किया था। फरवरी में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद ब्लिंकन की अपने रूसी समकक्ष से यह पहली बातचीत है। इससे पहले ब्लिंकन ने बताया था कि अमेरिका ने अपने दो नागरिकों पॉल वीलन और डब्ल्यूएनबीए स्टार ब्रिटनी ग्रिनर की रिहाई के लिए रूस के सामने प्रस्ताव रखा है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *