मैड्रिड : स्पेन में शुक्रवार को मंकीपॉक्स से एक व्यक्ति की मौत हो गई और स्पेनी मीडिया के अनुसार यह देश में मंकीपॉक्स से हुई मौत का पहला मामला है। स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने वायरस संबंधी अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया कि मंकीपॉक्स से संक्रमित 120 लोगों को अब तक अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

स्पेन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘एफ़े और अन्य मीडिया संस्थानों ने बताया कि यह देश में मंकीपॉक्स से हुई मौत का पहला मामला है। मंत्रालय ने मौत के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी। उसने बताया कि स्पेन में इस वायरस से अब तक 4,298 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से करीब 3,500 पुरुष ऐसे हैं, जिन्होंने अन्य पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाए। संक्रमण को मामलों में केवल 64 महिलाएं हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *