वाराणसी 13 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पार्टी द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को सारनाथ मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया।
तिरंगा यात्रा कंचन गुप्ता के सारनाथ लान म्यूजियम के पास से प्रारंभ होकर महाराज सुहेलदेव जी की प्रतिमा के पास आकर संपन्न हुई।
तिरंगा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि उत्तरी विधानसभा के विधायक प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, जेपी सिंह एडवोकेट, मंडल महामंत्री जे पी सिंह, हरीशचंद्र मौर्या, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राम किशोर त्रिपाठी, पार्षदगण संदीप श्रीवास्तव, मदन मोहन दुबे, राजेंद्र मौर्य, प्रवीण शुक्ला पिंटू सहित मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, मोर्चों के पदाधिकारियों सहित महिला मोर्चा की बहनों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भवदीय
किशोर कुमार सेठ
मीडिया प्रभारी
भाजपा महानगर, वाराणसी।
