टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को हाल ही में दुबई के एक रेस्तरां में बॉलीवुड स्टार सारा अली खान के साथ डिनर करते हुए देखा गया था और उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। लेकिन गिल बॉलीवुड स्टार को डेट करने वाले पहले व्यक्ति नहीं हैं। विराट कोहली से लेकर केएल राहुल तक, कोई भारतीय क्रिकेटर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट किया है आइए देखते है उनकी लिस्ट।

टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल बॉलीवुड स्टार सारा अली खान को डेट कर रहे हैं। कपल को दुबई में डिनर करते देखा गया।

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 2017 में बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा से शादी की और इन दोनों के लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट किया था।

टीम इंडिया के उपकप्तान केएल राहुल बॉलीवुड स्टार और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को कुछ सालों से डेट कर रहे हैं।

टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बॉलीवुड कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से शादी की है और उन दोनों में लम्बे समय तक डेटिंग भी की थी।

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने नताशा स्टेनकोविक से शादी की है। नतासा एक सर्बियाई डांसर, मॉडल और अभिनेत्री हैं जो सत्याग्रह जैसी कुछ फिल्मों में दिखाई दी हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *