लॉस एंजिल्स | उत्तरी कैलिफोर्निया में सिस्कियौ काउंटी के शहर वीड के जंगल में लगी आग में दो लोगों की मौत हो गई। काउंटी के शेरिफ जेरेमिया लारू ने सोमवार को यह जानकारी दी। श्री लारू ने बताया कि शहर के इस जंगल में शुक्रवार को लगी थी। आग से कम से कम 50 घर क्षतिग्रस्त हो गए, रविवार को कई लोगों को वहां से निकाला गया। कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेस्ट्री एंड फायर प्रोटेक्शन द्बारा रविवार सुबह जारी किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, मिल फायर में अनुमानित 4,254 एकड़ (17.2 वर्ग किमी) भाग जल गया है।
रविवार को सिस्कियौ काउंटी में अग्निशामकों को भी माउंटेन फायर पर भी ध्यान देना पड़ा। जो शुक्रवार दोपहर को मिल फायर के उत्तर-पश्चिम में 10 मील (16.1 किमी) की दूरी पर गज़ेल के समुदाय इलाके से शुरू हुई थी। सिस्कियौ काउंटी में अग्निशामक जंगल में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। वहाँ 69० इमारतों को खतरा है। इन इमारतों से 332 निवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने जंगल की आग के कारण शनिवार को सिस्कियौ काउंटी में आपातकाल की स्थिति जारी कर दी।
