जिनेवा | पाकिस्तान में आई बाढè से कम से कम 1,290 लोगों की मौत हो गई है तथा बारह हजार पांच सौ लोग घायल हो गए है तथा छह लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सोमवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि 1,290 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई तथा 12,500 लोग घायल हो गए तथा तीन करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए है उनमें से 60 लाख 40 हजार लोगों को मानवीय सहायता की जरुरत है। शिविरों में करीब छह लाख 34 हजार बेघर लोग रह रहे है।

संगठन ने कहा कि 1,460 से अधिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हैं जिनमें से 432 पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं और 1,028 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हैं। स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं और चिकित्सा आपूर्ति तक पहुंच काफी सीमित है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 29 अगस्त को कहा था कि कम से कम 1,061 लोग मारे गए तथा 1,500 से अधिक लोग घायल हुए है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *