कांपला : पूर्वी अफ्रीका के पश्चिमी युगांडा शहर में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की चपेट में आने से दस लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग लापता हो गए हैं। मानवीय एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी। युगांडा रेड क्रॉस सोसाइटी ने संवाददाताओं को बताया कि मंगलवार रात रुकोकी उप-काउंटी के कसिका गांव में तेज बारिश का कारण भूस्खलन होने से कुछ घरों के मलबे की चपेट में आने की आशंका है।

भूस्खलन में दस लोगों की मौत हो गयी है और कई घायल हो गए हैं। घायलों में से छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि कुछ लोग अभी भी लापता हैं। गौरतलब है कि युगांडा का पश्चिमी क्षेत्र में वर्तमान में मानसूनी बारिश की गिरफ्त में है और हाल के दिनों में भूस्खलन होने से कई लोग हताहत हुए हैं और घरों और फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को बुंदीबुग्यो जिले में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से चार लोगों की मौत हो गयी है। इस बीच, देश के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश से अचानक आई बाढè से करीब 24 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग विस्थापित हो गए।आधिकारिक अनुमानों के अनुसार पिछले साल युगांडा में बाढè से 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए थे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *