लंदन | महारानी एलिजाबेथ द्बितीय अपने निधन से दो दिन पहले आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर नजर आई थीं जब उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस से मुलाकात की थी और उनसे नई सरकार बनाने को कहा था।
ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्बितीय का बृहस्पतिवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थीं। महारानी ने 70 साल तक शासन किया।

महारानी ने स्कॉटलैंड के बाल्मोरल में मंगलवार को ट्रस से मुलाकात की थी जहां कंजर्वेटिव पार्टी की नई नेता से नई सरकार के गठन को कहा गया था। इससे पहले बोरिस जॉनसन ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
शाही परिवार ने मंगलवार को ट्वीट किया था, “ महारानी ने आज बाल्मोरल कैसल में लिज़ ट्रस की अगवानी की।

महामहिम ने उन्हें नया प्रशासन गठन करने को कहा। ट्रस ने महारानी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और उन्हें प्रधानमंत्री और फर्स्ट लॉर्ड ऑफ ट्रेजरी नियुक्त किया गया है।” ट्रस महारानी द्बारा नियुक्त की गई 15वीं प्रधानमंत्री हैं। महारानी का ट्रस के साथ हाथ मिलाते हुए फोटो है। हालांकि वह गुजरे बुधवार को होने वाली प्रिवी काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता नहीं कर पाईं, क्योंकि उन्हें आराम करना था। बकिघम पैलेस ने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी जिसके बाद प्रिवी काउंसिल के नाम से जाने जाने वाले वरिष्ठ सरकारी सलाहकारों की एक बैठक स्थगित कर दी गई।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *