लंदन | महारानी एलिजाबेथ द्बितीय तथा उनके परिवार पर आधारित नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय सीरीज ‘द क्राउन के निर्माण का काम महारानी के निधन के कारण कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। सीरीज के एक प्रवक्ता ने बताया कि ”सम्मान के तौर पर निर्माण कार्य शुक्रवार को रोक दिया गया और महारानी के अंतिम संस्कार वाले दिन भी इस सीरीज पर काम नहीं होगा।

इस सीरीज के छठे संस्करण का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके पहले दो सीजन में क्लेयर फॉय ने युवा राजकुमारी एलिजाबेथ और उनके महारानी बनने तक की भूमिका निभायी है। तीसरे और चौथे सीजन में अधिक परिपक्व महारानी की भूमिका ओलिविया कोलमैन ने निभायी है। यह कार्यक्रम धीरे-धीरे मौजूदा घटनाक्रम के नजदीक पहुंच गया है।

नेटफ्लिक्स ने हाल में छठे संस्करण में प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन का किरदार निभा रहे कलाकारों के नामों की घोषणा की थी। इसके पांचवें संस्करण में इमेल्दा स्टॉनटन ने महारानी का किरदार निभाया है और यह नवंबर में रिलीज होगा। इस सीरीज को अभी तक 22 एमी पुरस्कार मिल चुके हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *