वाशिगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्बितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। बाइडन ने शुक्रवार को ओहायो में ‘कोलंबस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से कहा, ”हां, मुझे (कार्यक्रम की) विस्तार से जानकारी नहीं है, लेकिन मैं जाऊंगा। उनसे सवाल किया गया था कि क्या वह महारानी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे या नहीं। उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में बताया कि उन्होंने महाराजा चाल्र्स किग्स तृतीय से अभी तक बात नहीं की है। उन्होंने कहा, ”मैं उन्हें जानता हूं। मैंने अभी उनसे बात नहीं की है। इस बीच, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने महारानी एजिलाबेथ द्बितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *