आज दिनांक 12 सितंबर 2022 को श्री सुरेंद्र चौधरी पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज चंदौली के मार्गदर्शन में श्री अनिल कुमार बृक्ष कमांडेंट 95 बटालियन केंद्रीय पुलिस बल के नेतृत्व में कृष्णा देव नगर कॉलोनी एवं महा मना नगर पार्क नंबर 2 में वाराणसी में 1001 पौधे लगाए गए जिसमे सागौन, कंजी,जामुन,अर्जुन,नीम,अमल ताश,मोल श्री, आदि के पौधे लगाये गये इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सौरभ श्रीवास्तव कैंट विधायक थे मुख्य अतिथि महोदय ने सभी को अपने जन्म दिन और शुभ अवसरों पर एक एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया एवं उसे संरक्षित करने के लिए बताया। विशिष्ट अतिथि श्री शिव मोहन दीक्षित सहायक कमांडेंट कमांडेंट 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल थे ।संचालन एवं संयोजन पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के हरीतिमा के अग्रदूत अनिल कुमार सिंह के मिशन 10000000 पौधरोपण के तहत यह कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया, श्री अनिल कुमार सिंह ने वहां पर उपस्थित सभी लोगों को पौधरोपण एवं उसका संरक्षण करने के लिए शपथ दिलाएं।
इस कार्यक्रम में सुधीर कुमार समाजसेवी,आकाश कुमार यादव सब इन्स्पेक्टर वनविभाग, हिटलर सिंह,पार्षद विनीत सिंह 95 बटालियन के निरीक्षक वेद प्रकाश त्रिपाठी,प्रवीण सिंह साथ में तमाम जवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।।।

     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *