लंदन | ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ का पार्थिव शरीर मंगलवार शाम को स्कॉटलैंड से लंदन पहुंचा। उनके ताबूत को अंतिम रात बकिघम पैलेस में रखा जाएगा। महारानी के ताबूत को बुधवार से चार दिन के लिए वेस्टमिस्टर हॉल में रखा जाएगा और सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महारानी का गत बृहस्पतिवार को 96 साल की उम्र में बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया था। वह 70 साल से ब्रिटेन में शासन कर रही थीं।

महारानी का ताबूत जब लंदन के लिए एडिनबरा हवाई अड्डे से भेजा गया तब वहां पर राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। महारानी के ताबूत के साथ उनकी बेटी प्रिसेंस एनी भी थीं जो रॉयल एयरफोर्स (आरएएफ)के विमान से एडिनबरा से लंदन साथ आई हैं। महारानी के ताबूत को जिस विमान से लाया गया है उसका इस्तेमाल पूर्व में मानवीय सहायता में किया जाता रहा है।

आरएएफ के पश्चिमी लंदन स्थित नार्थहॉल्ट हवाई ठिकाने पर विमान के उतरते ही महारानी के ताबूत को सड़क मार्ग से मध्य लंदन स्थित बकिघम पैलेस के लिए ले जाया गया। महाराजा चाल्र्स तृतीय जो मंगलवार को उत्तरी आयरलैंड की यात्रा पर थे ताबूत की आगवानी करने के लिए पहले ही अपनी पत्नी कैमिला के साथ शाही आवास पर पहुंच चुके थे। ताबूत लंदन पहुंचने और बकिघम पैलेस भेजे जाने से पहले आरएएफ की तरफ से सलामी गारद दी गई।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *