कराची | इंग्लैंड ने एलेक्स हेल्स (53) के अर्द्धशतक और हैरी ब्रूक की आतिशी पारी की बदौलत पाकिस्तान को पहले टी20 मैच में मंगलवार को छह विकेट से हराया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 20 ओवर में 159 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे मोईन अली की टीम ने 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। तीन साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले हेल्स ने मौके का पूरा लाभ उठाते हुए 40 गेंदों पर सात चौकों की सहायता से 53 रन बनाये। उस्मान कादिर ने डेविड मलान (20) और बेन डकेट (21) को आउट कर पाकिस्तान को मैच में वापस लाने का प्रयास किया, लेकिन ब्रूक्स और हेल्स ने चौथे विकेट के लिये 55 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड को जीत दिलाई।
