95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के मिशन एक करोड़ पौधरोपण के तहत आयोजित हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम आज दिनांक 24 सितंबर 2022 को कबीर नगर कॉलोनी में पार्क नंबर 3,4 व 5 वाराणसी में 1500 पौधे लगाए गए जिसमे सागौन, कंजी,जामुन,अर्जुन,नीम,अमल ताश,मोल श्री, अमरूद सुगंधित फूलो आदि के पौधे लगाये गये एव इन पार्कों एवं आसपास इलाकों में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत शिरोमणि स्वामी शिवानंद महाराज (पद्मश्री) थे स्वामी जी की उम्र लगभग 126 साल की है इनका सम्मान पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ गोविंद द्वारा पद्मश्री अवार्ड देकर किया गया। विशिष्ट अतिथि श्री कालिका सिंह निदेशक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व श्री महेंद्र मिश्रा उप कमांडेंट 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल थे।
संचालन एवं संयोजन एवं अध्यक्षता कर रहे पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के हरीतिमा के अग्रदूत अनिल कुमार सिंह के मिशन एक करोड़ पौधरोपण के तहत यह कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया, श्री अनिल कुमार सिंह ने वहां पर उपस्थित सभी लोगों को पौधरोपण एवं संरक्षित करने की शपथ दिलाएं।
इस कार्यक्रम में श्री सुधीर सिंह (समाज सेवी) श्री मदन कुमार चौरसिया,श्री अमर चन्द्र अग्रवाल,अर्चना अग्रवाल, विजय गुप्ता,जीत सिंह, निलेश द्वारका, पीयूष मल्होत्रा, दीक्षित जी आदि साथ साथ में 95 बटालियन के प्रवीण सिंह साथ में तमाम जवान व कालोनी के सम्मानित लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।।।

     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *