न्यूयॉर्क | अमेरिका ने फुटबॉल विश्व कप से पहले अपने अंतिम अभ्यास मैच में मंगलवार रात स्पेन के मुर्सिया में सऊदी अरब से गोल रहित ड्रॉ खेला। यह नतीजा अमेरिका के लिए गैर प्रभावशाली और चिताजनक है। शुक्रवार को दुनिया की 24वें नंबर की टीम जापान के खिलाफ 2-0 की हार के दौरान गोल की तरफ कोई भी शॉट नहीं मार पाने के बाद अमेरिकी टीम 53वीं रैंकिग वाले सऊदी अरब के खिलाफ सिर्फ दो बार ही ऐसा कर पाई। विश्व कप में जगह बनाने वाले देशों के खिलाफ पिछले सात मैच में अमेरिका की टीम सिर्फ एक जीत दर्ज कर पाई है जबकि तीन मैच में उसे हार मिली और तीन ड्रॉ रहे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *