तिरुवनन्तपुरम : भारत ने अर्शदीप सिंह (32/3) सिह की घातक गेंदबाजी के बाद सूर्यकुमार यादव (50नाबाद) और लोकेश राहुल (51 नाबाद) की अर्द्धशतकीय पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को पहले टी20 मैच में बुधवार को आठ विकेट से मात दी।

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 20 ओवर में 107 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे भारत ने 16.4 ओवर में हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया टी20 श्रृंखला में टीम से बाहर रहने के बाद वापसी करने वाले अर्शदीप सिह ने अपनी स्विग गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को लाजवाब किया और तीन विकेट झटककर जीत की नींव रखी। इसके बाद सूर्यकुमार और राहुल ने दूसरी पारी में तीसरे विकेट के लिये 93 रन की नाबाद साझेदारी करके भारत को जीत दिलाई। दक्षिण अफ्रीका के लिये केशव महाराज ने 35 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की बदौलत 41 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन यह उनकी टीम को जीत दिलाने के लिये काफी नहीं था।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *