ब्यूनस आयर्स | अर्जेंटीना फुटबॉल लीग के एक मैच के दौरान बृहस्पतिवार को पुलिस और प्रशंसकों में भिड़ंत में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और रैफरी को मैच रोकना पड़ा जबकि स्टेडियम के भीतर आंसूगैस छोड़ी गई । अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घरेलू टीम जिम्नासिया वाय एस्ग्रिमा के प्रशंसकों को पहले ही से खचाखच भरे स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिला । पुलिस ने भीड़ पर रबर बुलेट और आंसू गैस के गोले भी छोड़े । इससे एक सप्ताह पहले ही इंडोनेशिया में फुटबॉल स्टेडियम के भीतर आंसू गैस छोड़ने से 131 लोग मारे गए थे । स्थानीय मंत्री सर्जियो बर्नी ने कहा ,” एक व्यक्ति की मौत हो गई है । उसे दिल का दौरा पड़ा था ।उन्होंने इससे अधिक कोई ब्यौरा नहीं दिया ।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *