इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को नतीजा नहीं निकलता दिख रहा है। दोनों ही देश इस युद्ध से अपने आपकों आर्थिक रूप से तो कमजोर कर ही रहे है साथ ही यहां के नागरिक और सैनिक की मौत के मुंह में समाते जा रहे है। इधर रूस ने यूक्रेन पर हमला और तेज कर दिया है।
खबरों की माने तो राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस ने हमले के लिए करीब 400 ईरानी ड्रोन का इस्तेमाल किया है।
उन्होंने कह कि ड्रोन से अलग-अलग जगहों पर हमला किया गया। इससे पहले 17 अक्टूबर को रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन से हमला किया था। हमले में पांच लोग मारे गए थे।
