एडिलेड : नीदरलैंड ने पॉल वैन मीकरन (29/3) की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत ज़म्बिाब्वे को टी20 विश्व कप के सुपर-12 मुकाबले में बुधवार को 117 रन पर ऑलआउट कर दिया। ज़म्बिाब्वे की ओर से सिकंदर रज़ा ने 24 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों के साथ 40 रन बनाए जबकि शॉन विलियम्स ने 23 गेंदों पर तीन चौकों के साथ 28 रन की पारी खेली।

कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका और शेवरन्स ने नीदरलैंड के सामने 118 रन का लक्ष्य रखा। ज़म्बिाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी लेकिन उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। वैन मीकरन और ब्रैंडन ग्लवर की शानदार गेंदबाजी ने ज़म्बिाब्वे को 20 रन पर ही ती झटके दे दिये। विलियम्स और रज़ा ने चौथे विकेट के लिये 48 रन की साझेदारी की, लेकिन विलियम्स के आउट होते ही विकेट गिरने का सिलसिला पुन: शुरू हो गया। ज़म्बिाब्वे आखिरी छह विकेटों के बदले 49 रन ही जोड़ सकी और 19.2 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई। नीदरलैंड की ओर से वैन मीकरन ने तीन विकेट लिये। ग्लवर, लोगन वैन बीक और बास डी लीड ने दो-दो विकेट लिये, जबकि फ्रेड क्लासेन को एक विकेट हासिल हुआ।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *