इंटरनेट डेस्क। कोरोना ने देश दुनियां को हिला के रख दिया है। दुनियां को कोई ऐसा देश नहीं बचा होगा जहां कोरोना वायरस के मरीज नहीं मिले हो। एक बार फिर से इस बीमारी ने दस्तक दी है और चीन में हालात बेकाबू बताए जा रहे है। बताया जा रहा है की वहां एक बार फिर से कोरोना ने हालात खराब कर दिए है।

जानकारी सामने आई है की यहां संक्रमितों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। इसे देखते हुए चीनी सरकार ने कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया है। बीजिंग में सोमवार को कोरोना के 962 नए केस सामने आए। इसके चलते यहां एक बार फिर से स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार चीन में पिछले 24 घंटे में 26,824 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जो अप्रैल के बराबर हैं। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए चीनी सरकार ने आवागमन पर भी रोक लगा दी है। बीजिंग के कई शॉपिंग मॉल को बंद कर दिया गया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *