जैसा कि आप सब जानते हैं इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसके पहले दो मुकाबले इंग्लैंड ने जीत लिए हैं। इसी बीच मौजूदा दौर के सबसे शानदार बल्लेबाज़ों में से एक इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। इस मुकाबले में टीम इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 26 रनों से शिकस्त दी।

इस मुकाबले में जीत के साथ ही इंग्लैंड ने यह सीरीज भी जीत ली है। बात करें पहले टेस्ट की तो रावलपिंडी में हुए इस मुकाबले में पाकिस्तान को 74 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दें आने वाले 30 दिसंबर को जो रूट 32 साल के हो जायेंगे। दरअसल उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में 30 रन बनाते हुए 3 विकेट चटकाए। वह टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने और 50 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे खिलाडी हैं और इंग्लैंड के पहले।

जो रूट बने ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज़
आपको बता दें अक्सर उनकी तुलना विराट कोहली के साथ की जाती है। लेकिन विराट कोहली के लिए भी इस रिकॉर्ड को कायम करना बहुत मुश्किल है। विराट ही नहीं बल्कि रोहित शर्मा के भी ऐसा करने में सक्षम नहीं। जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले की दूसरी पारी में यह कारनामा किया। उनके अलावा यह कारनामा दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज जैक कैलिस और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ ने किया है।

आपको बता दें दुनिया के सबसे महानतम क्रिकेटरों में गिने जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर यह मुकाम हासिल नहीं कर पाए। उनके नाम टेस्ट फॉर्मेट में 46 विकेट हैं जबकि रनों की बात करें तो उनके नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड 15921 रन दर्ज हैं। बात करें विराट की तो उन्होंने टेस्ट में 8074 रन बनाए और कोई विकेट नहीं लिया है। वहीं, रोहित के ने टेस्ट क्रिकेट में 3137 रन बनाये हैं और सिर्फ दो विकेट चटकाए हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *