इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का नाम सुनते ही आपकों कई ऐसे क्रिकेटरों की यादे ताजा हो जाती होगी जो अपने खेल के लिए हमेशा सुर्खियों में रहे है। इन खिलाड़ियों में आप क्रिस गेल को नहीं भूल सकते है। वो ऐसे खिलाड़ी है जिनके नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड है।

आपकों बता दें की क्रिस गेल आईपीएल के कई संस्करण खेल चुके है और अब वो आईपीएल नहीं खेलते है। लेकिन 2023 के आईपीएल में वो नए रूप में नजर आने वाले है। बताया जा रहा है की आईपीएल में इस बार उनकों नई जिम्मेदारी मिलने वाली है।

गेल एक तेजतर्रार बल्लेबाज है और वो तीन अलग-अलग टीमों के लिए खेल चुके हैं। गेल कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चौलेंजर्स बैंगलोर और आखिरी आईपीएल टीम पंजाब किंग्स इलेवन के लिए खेल चुके है। ऐसे में इस बार चर्चाएं जोरों पर है की गेल को आईपीएल विश्लेषक की जिम्मेदारी मिलने जा रही है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *