इंटरनेट डेस्क। रूस यूक्रेन युद्ध का अंत होता नजर नहीं आ रहा है और इसका अंत कब होगा इसका किसी को पता भी नहीं है। ऐेसे में दोनों देश कई तरह के नुकसान झेल रहे है। चाहे उनमें आर्थिक नुकसान हो या फिर जानमाल की हानी हो। ऐसे में इस युद्ध के अंत का अंजाम क्या होगा ये तो नहीं पता है लेकिन रूस लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है।

जानकारी सामने आई है की रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए। जिसमें कई ऊर्जा केंद्र और इमारतें तबाह हो गई। जानकारी सामने आई है की रूस की तरफ से ये सभी हवाई हमले राजधानी कीव और खार्कीव में हुए हैं।

इन हमलों के चलते इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ती पूर्ण तरीके से ठप हो गई और अंधेरा छा गया। इतना ही नहीं हमलें में गिरी इमारतों में कई लोग मलबे में दब गए। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबरें सामने नहीं आई है। वहीं कीव के मेयर ने लोगों से बंकरों में छिपे रहने की अपील की है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *