इंटरनेट डेसक। रूस और यूक्रेन के बीच यु़द्ध का अंत तो किसी को नहीं पता लेकिन रूस की और से जारी लगातार हमलों के बाद यूक्रेन का मामला अब बिगड़ता दिख रहा है। जानकारी के अनुसार यूक्रेन ने बताया की रूस ने अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। जो युद्ध चालू होने के बाद आज तक नहीं हुआ।

जानकारी सामने आई है की रूस ने यूक्रेन पर 70 से अधिक मिसाइलें दागीं। जिसके चलते देश के दूसरे सबसे बड़े शहर कीव में बिजली आपूर्ती पूरी तरह से ठप हो गई। बताया जा रहा है कि कीव को आपातकालीन ब्लैकआउट लागू करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

वहीं जानकारी ये भी सामने आई की मध्य क्रीवी रिह में एक अपार्टमेंट ब्लॉक के इस हमले की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इसके बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस के पास अभी भी हमलों के लिए कई मिसाइलें हैं। उन्होंने उनके सहयोगी देशों से मदद मांगी है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *