इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप समाप्त हो चुका है और अर्जेंटीना ने इस खिताब को अपने नाम कर लिया है। इस खिताबी मुकाबले में फ्रांस को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस मुकाबले के पहले ये था की मेसी इस वर्ल्ड कप के बाद संन्यास की घोषणा कर देंगे लेकिन इस बार फ्रांस की हार के साथ ही स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी और बेलोन डियोर पुरस्कार जीत चुके करीम बेनजेमा ने संन्यास का ऐलान कर दिया।

फीफा विश्व कप के फाइनल में फ्रांस की हार के बाद सोशल नेटवर्क पर एक पोस्ट कर संकेत दिए कि वह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले रहे हैं। बेनजेमा ने अपने 35वें जन्मदिन पर फ्रांस की शर्ट में अपनी एक तस्वीर को पोस्ट किया और लिखा, मैं आज जहां हूं वहां पहुंचने के लिए मैंने प्रयास किया और गलतियां की और मुझे इस पर गर्व है! मैंने अपनी कहानी लिख ली है और हमारी कहानी खत्म हो रही है।

जानकारी के अनुसार विश्व के स्टार खिलाड़ी के रूप में पहचान रखने वाले बेनजेमा फीफा वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए थे। पिछले महीने कतर में टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही बेनजेमा की जांघ की मांसपेशियों में चोट लग गई थी। जिसके बाद वो टीम से बाहर हो गए थे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *