इंटरनेट डेस्क। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने से पहले ही एक और बुरी खबर भारतीय टीम के लिए आई है। खबरों के मुताबिक भारतीय टीम के स्टार प्लेयर और कप्तान रोहित शर्मा दूसरा टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाएंगे। इससे पहले भी रोहित पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे।

खबरों की माने तो रोहित शर्मा हाथ के अंगूठे में की चोट से उभर नहीं पाए हैं, जिसके चलते वह बांग्लादेश नहीं जाएंगे। आपकों बता दें की रोहित शर्मा को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच के दौरान हाथ के अंगूठे में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद से ही वो टीम से बाहर चल रहे है।

अब इस स्थिति में टीम के बाहर होेने के बाद रोहित शर्मा की जगह दूसरे टेस्ट मैच में भी केएल राहुल ही टीम की कमान संभालेंगे। पहले टेस्ट मैच में भी रोहित शर्मा की गैरहाजिरी में केएल राहुल ने ही कप्तानी की थी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *