इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान और इंगलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को उसके ही घर में रौंद डाला। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली गई थी। इस सीरीज में पाकिस्तान की हार के साथ ही तरह तरह कर बातें सामने आने लगी है। इंग्लैंड ने इसी सीरीज में पाकिस्तान का 3-0 से सफाया कर दिया।

इस हार के साथ ही पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पर भी अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं तो इस सीरीज के बाद सरफराज अहमद को टेस्ट टीम की कमान सौंपने की मांग तेज हो गई है। उनके फैंस का कहना है कि बाबर की जगह सरफराज को टेस्ट की कप्तानी सौंप देनी चाहिए।

लेकिन इन सबके बीच टीम से बाहर चल रहे तूफानी गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने एक बयान दिया है। शाहीन ने ट्वीट कर कहा- बाबर आजम हमारी और पाकिस्तान की शान, जान और पहचान है। वो हमारा कप्तान है या रहेगा। कुछ और सोचना भी मना है। कृपया इस टीम का समर्थन करें। यही टीम हमें जिताएगी भी, कहानी अभी खत्म नहीं हुई। इस ट्वीट के बाद सन सनी मच गई है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *