इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप जीत के साथ ही अपने देश लौटी अर्जेंटीना टीम और कप्तान लियोनल मेसी के स्वागत के लाखों की संख्या में लोग इक्टठा हो गए। हालात ऐसे हो गए की लोगों को निकलना मुश्किल हो गया। ऐसे में बताया जा रहा है की टीम के स्वागत के लिए कम से कम 50 लाख लोग एकत्रित हुए थे।
बताया जा रहा है की टीम को खुली बस में परेड करनी थी और यह रास्ता लगभग 11 किलोमीटर का था। इस बीच बस के शुरू होते ही लोग टीम की बस पर ही कूदने लगे। कुछ तो बस के बाहर जा गिरे। ऐसे में मामले को गंभीर होते देख हेलीकॉप्टर बुलाया गया और टीम को एयरलिफ्ट कराया गया।

इधर हेलीकॉप्टर खिलाड़ियों को लेकर अर्जेंटीना फुटबॉल संघ के मुख्यालय पहुंचा तो कई प्रशंसक सरकार से भी नाराज हो गए और बताया की 1986 के बाद पहली बार विश्व कप जीतने वाली अपनी टीम के खिलाड़ियों की झलक नहीं देख पाए।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *