इंटरनेट डेस्क। भारत में आप कार में सीट बेल्ट नहीं लगाते है या बाइक पर हैलमेट नहीं लगाते और पुलिस आपकों पकड़ती है तो आप सबसे पहले फोन निकालकर किसी ना किसी से बात करवाने की कोशिश करते है और अपना चालाना ना हो बच जाए ये कोशिश करते हे। लेकिन ब्रिटेन प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को भी सीट बेल्ट नहीं लगाने के लिए जुर्माना भरना पड़ा है।

जानकारी के अनुसार ब्रिटेन की पुलिस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पर वीडियो बनाने के दौरान चलती कार में सीट बेल्ट नहीं लगाने के लिए जुर्माना लगाया। लंकाशायर पुलिस ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी भी शेयर की है।

जानकारी के अनुसार, पीएम सुनक पर 50 पाउंड का जुर्माना लगाया गया। वहीं नियम तो यहां तक है की यात्रियों द्वारा सीट बेल्ट न पहनने पर 100 पाउंड तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। बताया जा रहा है की यदि मामला अदालत में जाता है तो यह बढ़कर 500 पाउंड तक हो सकता है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *