खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कुछ ही समय बाद शुरू होने वाला है।

इंदौर में खेले जाने वाले इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। इस मैच में शमी चार विकेट हासिल करते ही बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा लेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट हासिल करते ही वह अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने चार सौ विकेट पूरे कर लेंगे। अभी तक भारत की ओर से ये उपलब्धि आठ गेंदबाज हासिल कर चुके है।मोहम्मद शमी अभी तक टेस्ट में 216, वनडे में 156 और टी20 में 24 विकेट हासिल कर चुके हैं।

इस मैच में विराट कोहली के पास भी सचिन तेंदुलकर को कीवी टीम के खिलाफ शतक लगाने के मामले में पीछे छोडऩे का मौका होगा। अभी तक ये दोनों ही क्रिकेटर न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच-पांच शतक लगा चुके हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *