वाराणसी 23 जनवरी :- भारत हिंदू महासभा सनातन धर्म के प्रचारक हिंदू राष्ट्र के प्रबल समर्थक श्री धीरेंद्र शास्त्री जी को समर्थन करता है। डॉ गीता रानी ने बताया कि बागेश्वर धाम सरकार श्री धीरेंद्र शास्त्री जी मात्र 26 वर्ष की अवस्था में सनातन धर्म का प्रबल प्रचार किया है। शास्त्री जी हर कथा में हिंदू राष्ट्र के लिए देश के विभिन्न राज्यो और जिले से आए हुए भक्तों को जागृत करते हैं। धीरेंद्र शास्त्री जी के अगुवाई में सैकड़ों आदिवासी जो ईसाई बन चुके थे उनको हिंदू सनातन धर्म घर वापसी कराई गई है। बागेश्वर धाम सरकार के प्रांगण से बहुत सारे समाजसेवी कार्य होते हैं। धीरेंद्र शास्त्री जी का प्रबल प्रचंड
अडिग सनातनी हिंदू स्वरूप धर्मनिरपेक्ष विरोधियों के गले की हड्डी बन गई है। विरोधी। षड्यंत्र करने में लगे हुए हैं। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी डॉ गीता रानी राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नितिन उपाध्याय राष्ट्रीय संयोजक हिंदू राष्ट्र निर्माण मदन मोहन गुप्ता राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिंदू महासभा के समस्त कार्यकर्ता धीरेंद्र शास्त्री जी का समर्थन करता है।
