इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। क्रिकेट से ज्यादा तो लोग टीम के खिलाड़ियों की शादियों के बारे में जानने की कोशिश में लगे रहते है। लगे भी रहना जरूरी है और उसका कारण यह है की सेलेब्रिटी की शादी और एक उनके स्टार प्लेयर की शादी। ऐसे में केएलराहुल के बाद टीम के एक और खिलाड़ी शादी के बंधन में बंधगए है और वो है अक्षर पटेल।

हाल ही में न्यूजीलैंड टीम की घोषणा के दौरान केएल राहुल और अक्षर पटेल को टीम से बाहर रखा गया था। जिसके बाद केएल राहुल ने शादी कर ली और अब 26 जनवरी को अक्षर पटले ने भी अपनी गर्लफ्रेंड मेहा पटेल के साथ शादी करली है।

जानकारी के अनुसार अक्षर पटेल की शादी मेहा पटेल से हुई है और ये दोनों पिछले एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जानकारी के अनुसार मेहा पटेल एक पेशेवर डाइटिशियन हैं। अक्षर पटेल ने पिछले दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी कई फोटो शेयर की थी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *