इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से टी20 सीरीज की शुरूआत होने जा रही है। इस सीरीज से पहले भारत ने न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज को अपने नाम किया है। सीरीज के तीनों मैच जीतकर भारत ने न्यूजलैंड का वनडे सीरीज में सुपड़ा साफ कर दिया था। ऐसे में भारत टी20 सीरीज में भी इस क्रम को जारी रखना चाहेगा।

आपकों वैसे बता दे की दोनों ही टीमों के बीच अबतक यानी भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 टी-20 मैच हुए हैं। इसमें से 10 में भारत और 9 में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत दर्ज की है और 3 मैच टाई रहे हैं। ऐसे में भारत इस सीरीज के सारे मैच जीतकर न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ना चाहेगा।

बात करले झारखंड के रांची की तो अब तक भारत ने इस मैदान पर अब तक 3 टी-20 मैच खेले हैं और तीनों ही जीते हैं। ऐसे में भारत अपना ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ना चाहेगी और अपना ये चौथा मैच भी न्यूजीलैंड से जीतकर अपना जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *