इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम खेले गए टी20 सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 168 रन से हराकर मैच और सीरीज को अपने नाम कर लिया है। इस मैच में भारत ने 234 रन का स्कोर बनाया और उसका पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड 66 रन पर ही ढेर हो गई।
इस मैच में शुभमन गिल ने धुआंधार शतकीय पारी खेली। जिसमें उन्होंने 126 रन बनाए। इस मैच में उन्होंने 7 छक्के और 12 चौके लगाए। ऐसे में अब गिल तीनों फार्मेट में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन चुके है। गिल ने टेस्ट में एक वनडे में 4 और हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ डबल सेंचुरी भी लगाई है।
जानकारी के अनुसार भारत समेत कई टीमों के और भी 20 खिलाड़ी तीनों फॉर्मेट में शतक जमा चुके हैं। गिल का नंबर इसमें 20वां है। भारतीय खिलाड़ियों में सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली और शुभमन गिल शामिल है।
