इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूलजीलैंड के बीच खेले गए टी20 सीरीज के अंतिम और निर्णायक मुकाबले में शुभमन गिल ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड को सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में हार के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम टी20 सीरीज भी हार गई। इस मैच में गिल ने नया रिकॉर्ड भी बनाया।
बुधवार को खेले गए टी20 इंटरनेशनल मेच में में शुभमन गिल ने 126 रनों की बड़ी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 12 चौकें भी मारे। जानकारी के अनुसार शुभमन गिल टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
जानकारी के अनुसार इस मामले में उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत सभी भारतीय खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। अब तक टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 7 बल्लेबाज ही शतक लगा सके हैं। लेकिन सबसे बड़ा स्कोर शुभमन गिल के नाम है।
