इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के अंतिम मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 168 रन से हरा दिया। इस मैच के जीत के साथ ही भारत ने इस सीरीज को अपने नाम कर लिया। इस मैच में शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाया जो देखने लायक था।

इस मैच में शुभमन गिल ने शतक के साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में पहले खेलते हुए 236 रन बनाए जबकी स्कोर का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 66 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इ मुकाबले में शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ शतक लगाया।

गिल ने इस मैच में 126 रनों की पारी खेली। गिल ने 35 बॉल पर फिफ्टी लगाई और इसके बाद अगली 19 बॉल पर अपना शतक पूरा कर लिया। उन्होंने 7 छक्के और 12 चौके लगाए। जिसकी बदौलत टीम इंडिया इतना बड़ा स्कोर बना सकी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *