इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट और बॉलीवुड का पुराना और गहरा नाता रहा है। क्रिकेट टीम से जुड़े कई खिलाड़ी अब तक बॉलीवुड अभिनेत्रियों से शादिया रचा चुके है। और कई अभी प्यार और मोहब्बत में है। ऐसा ही एक नाम आप भी कई समय से सुनते आ रहे है और ये नाम है शुभमन गिल और सारा अली खान का।

इन दोनों ने कई बार एक दूसरे के अफेयर की खबरों का खंडन किया है। लेकिन कहते है की इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छुपता है ये बाहर आकर ही रहता है। ऐसा ही हुआ है इन दोनों के बीच। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें सारा अली खान और शुभमन गिल को एयरपोर्ट पर एक साथ लांउज में बैठा देखा गया।

मीडिया रिपोर्ट्स की मोने तो यह तस्वीर जयपुर एयरपोर्ट की है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद एक बार फिर से इन दोनों के बीच अफेयर के चर्चे शुरू हो गए हैं। हालांकि, इस तस्वीर की सच्चाई क्या है ये तो ये दोनों ही बता सकते है और कोई नहीं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *