इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से शुरू हो रही बॉर्डर गावस्कर सीरीज का पूरा शेड्यूल सामने आ गया है। इस सीरीज की शुरूआत फरवरी में होगी और मार्च तक इस सीरीज के मैच खेले जाएंगे। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम भी भारत पहुंचने वाली है। वैसे भारत की और से पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम भी सामने आ गई है।

पहले दो टेस्ट के लिए भारत की टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर. अश्विन, अक्षर पटेल , कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव

टेस्ट सीरीज शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया दौरा
पहला टेस्ट- 9 से 13 फरवरी, नागपुर
दूसरा टेस्ट- 17 से 21 फरवरी, दिल्ली
तीसरा टेस्ट- 1 से 5 मार्च, धर्मशाला
चौथा टेस्ट- 9 से 13 मार्च, अहमदाबाद

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *