इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से शुरू हो रही बॉर्डर गावस्कर सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए एब बड़ी खबर है। और ये खबर सुनकर आप भी खुश हो जाएंगे। ऐसा इसलिए की क्रिकेटर रविंद्र जड़ेजा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वो अब पहले टेस्ट में खेलेंगे।

आपकों बता दें की नेशनल क्रिकेट अकादमी से रवींद्र जडेजा को फिट घोषित कर दिया गया है। एसे में नागपुर में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए रविंद्र जड़ेजा उपल्बध रहेंगे। जानकारी के अनुसार जड़ेजा बांग्लादेश सीरीज के पहले से ही टीम से बाहर थे और उसके बाद अब वो खेलेंगे।

जानकारी के अनुसार रवींद्र जडेजा चोट की वजह से लंबे वक्त से टीम से बाहर थे और वापसी की इंतज़ार में थे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने से पहले वह रणजी ट्रॉफी मैच भी खेल चुके हैं जहां उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *