इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 9 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट मैच खेले जाएंगे। सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पहुंच सकते है।
जानकारी के अनुसार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को लेकर यह सीरीज बेहद अहम मानी जाती है। अहमदाबाद में होने वाले इस टेस्ट मैच को देखने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे और खबरें तो यह भी यह की इस मैच को देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को भी आमंत्रित किया गया है।
बताया जा रहा है की ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीस भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के इस अंतिम मैच को देखने आएंगे। उन्होंने यहां आने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। यह टेस्ट 9 मार्च से शुरू होगा।
