इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्राफी का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल जारी है और पहला सेशन चल रहा है। इस समय भारतीय टीम 117 रन बनाकर खेल रही है और एक विकेट आउट हो चुका है। इस समय क्रिज पर कप्तान रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन मौजूद है।
आज के इस मैच में रोहित शर्मा के पास एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाने का मौका है। इस समय रोहित शर्मा 73 रन बनाकर खेल रहे है। अगर आज वो अपना शतक जमा लेते है तो रोहित शर्मा बतौर कप्तान अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे।
आपकों बता दें की इस तरह की उपलब्धि पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली के नाम भी नहीं है। आपकों बता दे की रोहित शर्मा अभी तक टेस्ट क्रिकेट में आठ, वनडे में 30 और टी20 क्रिकेट में चार शतक लगा चुके हैं।
