इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्राफी की पहला मैच नागपुर में खेला जा रहा है। इस मैच का आज दूसरा दिन है और भारत ने एक विकेट के नुकसान पर खबर लिखे जाने तक 111रन बना लिए है। दूसरे दिन का खेल जारी है और पहला सेशन चल रहा है। भारत पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया से केवल 65 रन पीछे है।
वहीं पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 177 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंडिया टीम खेलने उतरी है। कप्तान रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं और दोनों बल्लेबाज आराम से खेलते हुए स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ा रहे है।
इधर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने टेस्ट करियर का 15वां अर्धशतक जमा चुके हैं। इधर भारतीय टीम के पहले विकेट के रूप में केएल राहुल आउट हुए है। टॉड मर्फी ने अपनी ही बॉल पर उन्हें कैच किया है। केएल राहुल 71 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए है।
