इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। लेकिन इस बीच एक बुरी खबर यह है की टीम इंडिया का एक खिलाड़ी इस सीरीज से बाहर हो गया है। ऐसा इसलिए की चोट के कारण वो अब इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।
जानकारी के अनुसार भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। पहले यह था की लास्ट के दो मैच के लिए वो टीम में शामिल होंगे, लेकिन अब वो पूरी सीरीज में ही नहीं खेल पाएंगे।
जानकारी के अनुसार बुमराह पीठ में चोट के कारण सितंबर 2022 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाए है। इसी चोट के कारण उन्हें पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भी टीम में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन अब वो पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए है।
